विधानसभा अध्यक्ष ने की रामगंगा बांध की सैर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने मंगलवार को कालागढ़ पहुंचकर मोटर वोट से रामगंगा बांध की सैर की। वहीं, कार्बेट नेशनल पार्क की कालागढ़ रेंज में हाथी बाड़ा में हाथियों को भी देखा और उन्हें आहार खिलाया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने मोटर बोट से रामगंगा जलाशय का निरीक्षण भी किया। स्थानीय लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष से रामगंगा जलाशय को साहसिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने की मांग की, जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने भी लोगों को आश्वस्त किया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष कलागढ़ स्थित नई कॉलोनी पहुंची और यहां उन्होंने फरवरी माह में हाथी द्वारा सुरेश नाम के व्यक्ति को कुचले जाने से मृत्यु होने की घटना पर मृतक के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने मृतक के परिजनों को सरकार द्वारा पूर्ण सहयोग करने की बात कही, साथ ही वन विभाग के माध्यम से उचित मुआवजा दिलाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *