10 मई से चलेगा एनीमिया मुक्ति को विशेष अभियान

Spread the love

नई टिहरी : टिहरी जिले को एनीमिया मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग 10 मई से विशेष अभियान शुरू कर रहा है। अभियान को सफल बनाने के लिए 366 स्वास्थ्य कर्मियों की टीम बनाई गई है। जो गांव-गांव जाकर 10 से अधिक उम्र की किशोरियों और 49 साल तक की महिलाओं की खून की जांच कर मौके पर ही आयरन सुक्रोज की डोज देगी। सीएमओ डा. मनु जैन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि डीएम मयूर दीक्षित की पहल पर जिले की बालिकाओं और महिलाओं को एनीमिया मुक्त बनाने के लिए 10 से 20 मई तक जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभिायन के दौरान 85,197 बालिकाओं और महिलाओं को आयरन सुक्रोज की डोज दी जाएगी। जरूरत पड़ी तो कुछ किशोरियों और महिलाओं को एनीमिया मुक्त करने के लिए खून भी चढ़ाया जाएगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *