महिला हिंसा को रोकने के चलेगा विशेष अभियान

Spread the love

चमोली। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक लिंग आधारित हिंसा के बारे में लोगों को संवेदनशील बनाने और पीड़ितों की मदद के लिए उपलब्ध विभिन्न संस्थागत तंत्रों के बारे में जागरूता फैलाने के उद्देश्य से 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक जिले में व्यापक अभियान चलाया जाएगा। अन्तरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में इसका निर्णय लिया गया। शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी डा़ललित नारायण मिश्र ने शुक्रवार को महिला हिंसा उन्मूलन हेतु अंतरराष्ट्रीय दिवस पर नगर पालिका गोपेश्वर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में इस अभियान का शुभारंभ किय। मुख्य विकास अधिकारी डा़ललित नारायण मिश्र ने कहा है कि महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और बौद्घिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मिशन मूड में काम किया जायेगा। महिला हिंसा की रोकथाम के लिए कानून बने हैं, लेकिन इसकी जानकारी सभी को होनी आवश्यक है। लिंग भेदभाव वाली मानसिकता को मिटाया जाना आवश्यक है उन्होंने सभी रेखीय विभागों को आपसी समन्वय बनाते हुए महीने भर चलने वाले इस लिंग आधारित हिंसा के विरूद्व अभियान को एक जन आंदोलन के रूप में परिकल्पित कर सफल बनाने की बात कही। अन्तरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, डीपीओ संदीप कुमार, कानूनी अधिवक्तागण, आशा व आगंनबाड़ी कार्यकत्री, समाजसेवी मौजूद थे।
महिला हिंसा के खिलाफ आवाज उठाएं
सिविल जज(सी0डि़)ध्जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सिमरनजीत कौर ने विधिक कानूनों की जानकारी देते हुए कहा कि महिला उत्पीड़न व हिंसा को दबाएं नहीं बल्कि इसके खिलाफ आवाज उठाएं। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न समाजासेवी महिलाओं ने भी अपने विचार रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *