कोटद्वार-पौड़ी

विशेष पल्स पोलियो अभियान : 22266 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आगामी 19 जून से 25 जून 2022 तक जनपद में पोलियो के हाई रिस्क सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। यह विशेष अभियान विकासखंड दुगड्डा के कोटद्वार और विकासखंड यमकेश्वर के लक्ष्मण झूला के क्षेत्रों में चलाया जाएगा। इस पल्स पोलियो अभियान में 22266 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
उक्त जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि 19 जून को बूथों पर पल्स पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। 19 जून को पोलियो की खुराक पीने से वंचित रह गए बच्चों को 20 जून से 25 जून तक विभिन्न टीमों के माध्यम से घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। सीएमओ ने बताया कि जनपद पौड़ी के शहरी सीमावर्ती क्षेत्रों में कुल 97 स्थायी बूथ बनाए गए हैं। जिसमें 09 ट्रांजिट बूथ तथा 05 मोबाइल टीमें बनायी गयी हैं। ट्रांजिट बूथ शहरी क्षेत्रों में अधिक जनसंख्या वाले स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन, बस अड्डों पर खुराक पिलायेंगे, जबकि मोबाइल टीमें पोलियो के हाई रिस्क वाले सीमावर्ती क्षेत्रों में घूमकर पल्स पोलियो की खुराक पिलायेंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने 19 जून 2022 से 25 जून 2022 तक चलाये जा रहे पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए डब्ल्यू.एच.ओ. की गाइडलाइन के अनुरूप कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए स्थानीय निवासियों से अपील की है कि सभी लोग अपने 0-05 साल तक के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर जाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!