रुद्रप्रयाग : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर केदारनाथ धाम सहित बीकेटीसी के अधिन मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। केदारनाथ में हवन यज्ञ किया गया, जबकि विशेष पूजा कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की गई। वहीं बीते दिन सीएम के जन्म दिन पर भी केदारनाथ में पूजा अर्चना की गई। केदारनाथ धाम में बुधवार को विशेष पूजा अर्चना की गई, जबकि स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता एवं बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देश एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के मार्गदर्शन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। आज से ही गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा भी मनाया जा रहा है जिसको लेकर आपदा राहत सहित सभी विकास के कार्यक्रमों की समीक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान शिविर, दिव्यागों की सहायता सहित बहुउद्देशीय शिविर आयोजित हो रहे है। उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम में बुधवार को पीएम के जन्म दिवस पर विशेष पूजा अर्चना की गई। उन्होंने कहा कि सृष्टिनिर्माता भगवान विश्वकर्मा जयंती के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुख्य पुजारी बागेश लिंग, केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, पंकज शुक्ला, विनोद शुक्ला, उमेश पोस्ती, युद्धवीर पुष्पवाण, पंकज शुक्ला सहित बड़ी संख्या में तीर्थुपरोहित, व्यापारी मौजूद थे। (एजेंसी)