विकास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी

Spread the love

जिलाधिकारी ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक
जयन्त प्रतिनिधि
पौड़ी : जिला योजना, केंद्र पोषित, राज्य पोषित, वाहय सहायतिति व बीस सूत्री कार्यक्रम योजना की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को विकास कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि वित्तीय वर्ष में जिन योजनाओं की शत-प्रतिशत प्रगति पूर्ण की जानी है उनको तत्काल पूर्ण करें।
बुधवार को विकास भवन सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सभी विभागों से विकास कार्यों से संबंधित विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की वित्तीय तथा भौतिक प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को तेजी से प्रगति कार्य बढ़ाने के निर्देश दिय। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि वित्तीय वर्ष में जिन योजनाओं की शत-प्रतिशत प्रगति पूर्ण की जानी है उनको तत्काल पूर्ण करें तथा जो कार्य मीडियम अवधि या दीर्घावधि के हैं उनकी वित्तीय और भौतिक प्रगति में भी तेजी से सुधार करें। जिलाधिकारी ने समस्त विभागों को निर्देशित किया कि अगले 15 दिन की अवधि में समस्त विभाग अपने पूर्व के ऐसे कार्य जिनकी धनराशि शेष है उनकी देनदारी, वर्तमान गतिमान विकास कार्यों तथा नए विकास कार्यों से संबंधित कार्यों का प्लान बनाए, जिससे पूर्व की सभी देनदारी भी पूर्ण हो सके। कहा कि गतिमान विकास कार्यों के लिए भी धनराशि उपलब्ध हो सके तथा नए कार्यों को प्रारंभ करने के लिए भी धनराशि की उपलब्धता का संतुलन बना रहे। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जिन विकास कार्यों का इसी वित्तीय वर्ष में भुगतान किया जाना है उनका तत्काल भुगतान करना सुनिश्चित करें तथा ट्रेजरी को संबंधित बिल भुगतान हेतु शीघ्रता से प्रेषित करें। कहा कि जो कम रह गयी धनराशि किसी विभाग को सरेंडर करनी है तो उसको भी तत्काल सरेंडर करें। इस अवसर पर विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य, जिला विकास अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह चौहान, मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चंद्र, डीएफओ मुकेश कुमार, बाल विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार, अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलौने सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *