8 नवंबर तक खेल अभ्यास प्रतिबंधित

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर इंडोर स्टेडियम में सत्र 2023-24 की अंतर महाविद्यालय जूडो (महिला/पुरुष) एवं कुश्ती (महिला/पुरुष) 1 से 6 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी। इस दौरान इंडोर स्टेडियम में वर्तमान में पंजीकृत समस्त खिलाड़ियों के अभ्यास हेतु प्रतिबंधित रहेगा। वहीं दूसरी ओर चौरास परिसर में होने वाले गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह को देखते हुए स्पोट्र्स कांप्लेक्स में 29 अक्तूबर से 8 नवंबर तक सभी प्रकार की खेल गतिविधियों को प्रतिबंधित किया गया है। विवि के शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक मोहित सिंह बिष्ट ने बताया कि 9 नवंबर से सभी प्रकार की खेल गतिविधियां पूर्ववत संचालित की जाएंगी। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *