कोटद्वार-पौड़ी

सतपुली में स्थापित हो खेल विश्व विद्यालय

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने काबीना मंत्री को दिया पत्र
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सतपुली में खेल विश्व विद्यालय खुलवाने की मांग की है। कहा कि पर्वतीय क्षेत्र के युवाओ को बेहतर मौका मिल सकें इसके लिए इसपर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ नौटियाल ने काबीना मंत्री सतपाल महाराज को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में केंद्र व प्रदेश सरकार खेल प्रतिभा को निखारने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए बकायदा देश में कई खेल संस्थान भी खोले जा रहे हैं। कहा कि पर्वतीय क्षेत्र के युवाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का बेहतर मौका मिले इसके लिए सतपुली में खेल विश्व विद्यालय खोला जाना चाहिए। कहा कि सतपुली भौगोलिक परिस्थति में अनुकूल हैं। ऐसे में उक्त विश्व विद्यालय का लाभ जिले के सभी गांव के बच्चे आसानी से उठा सकते हैं। साथ ही इससे पलायन पर भी रोक लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!