श्रीगंगानगर में युद्घाभ्यास के दौरान सेना की जिप्सी में लगी आग, जिन्दा जले 3 जवान, 5 की हालत गंभीर

Spread the love

श्रीगंगानगर, एजेंसी। राजस्थान के श्रीगंगानगर में भारत-पाक सीमा से सटे इलाके में सेना के युद्घ अभ्यास के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक सेना की जिप्सी में आग लग गई। इसमें बैठे सेना के तीन जवान बाहर न निकल पाने के कारण जिन्दा जल गए, जबकि 5 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि अभी सेना ने इन जवानों के नाम और अन्य चीजें सार्वजनिक नहीं की है। लेकिन यह जानकारी सामने आई है कि जवान बठिंडा की 47-।क् यूनिट के थे। मृतकों में एक सूबेदार और दो जवान शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार की तड़के 3 बजे की बताई जा रही है। जहां जिले के छतरगढ़ इलाके में सैन्य अभ्यास चल रहा था। इसी दौरान सेना की एक जिप्सी में आग लग गई। हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना किस कारण हुई है। लेकिन सेना के सूत्रों की माने तो कहा जा रहा है कि अभ्यास के दौरान हर गाड़ी में किसी न किसी तरह के बारूद, गोले और ज्वलनशील पदार्थ रखे होते हैं।
इसी बीच किसी वजह से आग लग गई और जवानों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। अभी तक केवल सेना की तरफ से बयान जारी कर यह बताया गया है कि रूटीन सैन्य अभ्यास के दौरान सूरतगढ़-छत्तरगढ़ रोड पर इंदिरा गांधी नहर की आरडी 330 के पास हादसा हुआ है। लेकिन इन जवानों के बारे में अभी सेना के द्वारा कोई भी जानकारी पब्लिक नहीं की गई है। वहीं, अन्य घायल जवानों का इलाज सेना के सूरतगढ़ अस्पताल में जारी है। इसके अलावा सभी मृतक जवानों को घटना के बारे में सूचना दे दी गई है।
इस हादसे की जानकारी सबसे पहले ग्रामीणों को लगी। उसके बाद उन्होंने सेना को हादसे के बारे में जानकारी दी। तब सेना ने मौके पर पहुंचकर उन सभी जवानों को बाहर निकाल आया और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवा दिया। वहीं, तीन मृत जवानों के पार्थिव शवों को सूरतगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *