जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के भौतिक विज्ञान विभाग के विभागीय परिषद के तत्वावधान में मंगलवार को साइंस क्विज और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। साइंस क्विज प्रतियोगिता में आस्था केष्टवाल, पोस्ट प्रतियोगिता में सृष्टि पांडे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पोस्टर प्रतियोगिता का शीर्षक पर्यावरण सुरक्षा विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में बीएससी पीसीएम एवं एमएससी फिजिक्स के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। साइंस क्विज प्रतियोगिता में आस्था केष्टवाल, शिखा, विवेक कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार सृष्टि पांडे व सुहानी बिष्ट ने प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में सृष्टि पांडे, ज्योत्सना डबराल व आस्था केष्टवाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। श्रुति रावत ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। प्रतियोगिता में डॉ. श्रुति अग्रवाल, डॉ. जितेंद्र दिवाकर, डॉ. सूर्य मोहन, डॉ. मुकेश रावत, डॉ. मुकेश बडोनी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर विभाग प्रभारी डॉ. सुरभि मिश्रा, रोशन सिंह, पृथ्वी पाल सिंह, दिनेश गुसाईं, उमेश बमोला आदि उपस्थित रहे।