एसएसबी के बैंड शो ने किया लोगों को मंत्रमुग्ध

अल्मोड़ा। क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल के जवानों की ओर से चौघानपाटा में बैंड शो कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एसएसबी के कई अधिकारी और जवान शामिल रहे। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में जवानों ने बैंड शो के दौरान बेडू पाकू और देश भक्ति धुन बजाकर लोगों को मंत्रमुक्ध कर दिया। बैंड दल के मास्टर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में जवानों ने बैंड शो में अलग-अलग धुनों का प्रदर्शन किया। जिसकी लोगों ने भी जमकर तारीफ की। यहां उप कमाडेंट शैलेश कुमार सिंह, दिवाकर भट्ट, सहायक कमांडेट सागर जोशी, जगदीश, उदय भान सिंह, दर्शन सिंह समेत कई जवान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *