एसएसपी ने थाना प्रभारियों को लगाई फटकार

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे ने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न् अभियानों की वर्चुअल समीक्षा की। इस दौरान किराएदारों के सत्यापन की कार्रवाई में लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारियों को फटकार लगाई। किराएदारों का सत्यापन करने को लेकर एसएसपी ने नाराजगी जताते हुए सभी थाना प्रभारियों को इसमें सुधार के निर्देश दिए।
मंगलवार को बैठक में एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को शराब पीकर वाहन चलाने, रैश ड्राइविंग व ओवर लोडिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने नववर्ष पर हुड़दंगियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नववर्ष पर हुडदंग मचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। एसएसपी ने कहा कि नववर्ष पर जिले पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों के लिए प्रशिक्षण प्राप्त पर्यटक पुलिस तैनात रहेगी, जिनको अपने थाना क्षेत्रों के सभी पर्यटक स्थलों, महत्वपूर्ण स्थानों व पार्किंग स्थलों आदि की पूरी जानकारी रहेगी। ये पुलिस जवान पर्यटकों की मदद के लिए पर्यटक स्थलों पर तैनात रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *