थलीसैंण थाने के नए भवन का जल्द करवाएं निर्माण : एसएसपी

Spread the love

-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया थलीसैंण थाने का निरीक्षण
-पुलिस अधिकारियों को दिए लोगों से मित्रतापूर्ण व्यवहार रखने के निर्देश
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवन्त सिंह चौहान ने शनिवार को थलीसैंण थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के नए भवन के निर्माण के लिए 17 चीड़ के पेड़ों को काटने को लेकर वन विभाग से समन्वय बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए भवन का जल्द से जल्द निर्माण करवाया जाए।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय अभिलेख, बन्दी गृह, मैस, बैरक, हवालात आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में गठित महिला हेल्प डेस्क के कर्मचारी को लोगों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनने और उनसे अधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थलीसैंण ग्रामीण क्षेत्र है, ऐसे में पुलिस कर्मचारियों को समय-समय पर गांवों में जाकर महिलाओं एवं बच्चों को उनके अधिकारों एवं अपराधों से बचने के प्रति जागरूक करना चाहिए। एसएसपी ने पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वह अपनी फिटनिस पर ध्यान दें। नियमित व्यायाम करें और शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *