उप डाकघर श्रीकोट में सीबीएस प्रणाली शुरू

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। उप डाकघर श्रीकोट में कोर बैकिंग सर्विस (सीबीएस) प्रणाली शुरू किया है। श्रीकोट में उप डाकघर 2015 में शुरू हुआ था, लेकिन तब से ग्राहकों को केवल ऑफलाइन सुविधाएं ही मिल रही थी।
मंडलीय सिस्टम मैनेजर एंव व्यवसाय विकास अधिकारी नरेंद्र सिंह पुण्डीर ने बताया कि सरकार के द्वारा उप डाक घरों को ऑनलाइन प्रणाली से जोड़ा जा रहा है। जिससे अब समाज कल्याण विभाग की ओर से चलाई जा रही वृद्धा पेंशन, दिव्यांग जन पेंशन सहित अन्य सभी योजनाओं की सुविधा मिल सकेंगी। कहा कि कोर बैंकिंग डाक विभाग का इंटरनल सर्वर है। डाकघरों की शाखाओं को इस सिस्टम से जोड़ दिया जाता है, जो आपस में इंटरलिंक रहती हैं। सीबीएस शाखा से डाकघर का खाताधारी पेमेंट जमा और निकलवा सकता है। अपना खाते का बैलेंस भी जांच सकता है। इस मौके पर पीएस रावत, गुमान सिंह, बीएस रावत, राहुल चंद, मनुज कुमार, ओमप्रकाश, मधुसूदन घिल्ड़ियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *