राज्य आंदोलनकारियों ने मनाया काला दिवस मना किया सत्याग्रह

Spread the love

चमोली। दो अक्तूबर रविवार को यहां उत्तरारखंड राज्य आंदोलनकारियों ने काला दिवस मनाया और राज्य आंदोलनकारियों के स्मारक के सामने सत्याग्रह किया। चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति के केंद्रीय अध्यक्ष हरिष्ण भट्ट ने कहा कि शहीदों के बलिदान से बने इस राज्य में आज बेरोजगारी चरम पर है। अपराधों के हाल यह हैं कि अंकिता जैसी बेटी की हत्या हो रही है। कानून व्यवस्था से लोगों का विश्वास उठ रहा है। यदि सरकारें जल्द प्रदेश की समस्याओं का हल नहीं करती तो आंदोलनकारी एक बार फिर सड़क पर उतरने को बाध्य हो सकते हैं। इस दौरान राज्य आंदोलनकारियों ने महात्मा गांधी का चरखा चलाकर बापू को श्रद्घांजलि भी दी। इस दौरान राज्य आंदोलनकारी दिनेश जोशी, अनिल खंडूड़ी, राजेश जोशी, आदित्य नवानी सहित कई लोग सत्याग्रह में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *