प्रदेश सरकार पर कोटद्वार शहर की अनदेखी का आरोप

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार। 13वीं गढ़वाल गौरव सेनानी संस्था ने प्रदेश सरकार पर कोटद्वार शहर की अनदेखी का आरोप लगाया है। कहा कि सरकार ने विकास के नाम पर केवल जनता को गुमराह करने का कार्य किया। हकीकत यह है कि विकास के नाम पर पिछले साढ़े चार वर्षो में एक ईंट तक नहीं लगाई गई है।
शनिवार को संस्था की आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता मिलते ही जनप्रतिनिधि अपना वादा भूल गए। पिछले साढ़े चार वर्षो में न तो मेडिकल कॉलेज बना और न ही केंद्रीय विद्यालय। लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग के नाम पर भी लगातार जनता को गुमराह किया जा रहा है। क्षेत्र की नदियों में उपखनिज की लूट मची हुई है। खननकारी बेखौफ नदियों का सीना चीर रहे हैं, लेकिन देखने वाला कोई नहीं है। वार्डों में लगाई गई स्ट्रीट लाइन जलने से पहले ही खराब हो गई है।
कहा कि क्षेत्रीय जनता ने आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार को इसका जवाब देने का मन बना लिया है। इस मौके पर जगमोहन सिंह गुसाईं, धर्मसिंह रावत, श्याम सिंह रौतेला, राजे सिंह रावत, महाराज सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, देवेंद्र सिंह बिष्ट, गंभीर सिंह नेगी, बच्चन सिंह राणा, मनवेंद्र सिंह, भगवान सिंह रावत, अनूप गौड़, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *