कोटद्वार-पौड़ी

कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने प्रदेश सरकार का किया पुतला दहन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि
लैंसडौन। विकास के नाम पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में सत्ता में बैठे नेता जनता का हाल जानने तक नहीं पहुंचे। लैंसडौन भ्रमण पर पहुंचे उत्तराखंड प्रदेश चुनाव प्रबंधक समिति के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी का कार्यकत्र्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकत्र्ताओं ने देवियोखाल में एकत्रित होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया। कार्यकत्र्ताओं ने कहा कि चुनाव में पूर्व भाजपा ने जनता से बड़े-बड़े वादें किए थे, लेकिन सत्ता मिलते ही वह अपना वादा भूल गए। स्थिति यह है कि आज मूलभूत सुविधाओं के अभाव में ग्रामीण लगातार पलायान कर रहे हैं।
पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हो चुकी हैं। अस्पतालों में चिकित्सक तक नजर नहीं आ रहे। इस माौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद रावत, जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र बिष्ट, पूर्व प्रधान संघ के अध्यक्ष दिनेश नेगी, प्रदेश सचिव मनोज रावत, चंद्र भूषण आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!