कोटद्वार-पौड़ी

प्रदेश सरकार आपदा के प्रति गंभीर नहीं : हिंदवाण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

आपदा के लिए अवैध खनन को ठहराया जिम्मेदार
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता गिरिराज किशोर हिंदवाण ने आपदा को लेकर प्रदेश सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया। कहा कि पूरे प्रदेश में भंयकर आपदा आ रखी है, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री आपदा क्षेत्रों का दौरा भी नहीं कर पा रहे है। जिससे भाजपा सरकार की जनता की जबाबदेही का पता चलता है। कहा कि प्रदेश सरकार आपदा के प्रति गंभीर नहीं है। प्रदेश में भयंकर आपदा के चलते तमाम सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई है। आपदा के चलते वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा की संवेदनहीनता को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
बदरीनाथ मार्ग स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता करते हुए प्रदेश प्रवक्ता गिरिराज किशोर हिंदवाण ने सरकार पर आपदा की अनदेखी का आरोप लगाया। कोटद्वार विधानसभा में आई आपदा को लेकर भाजपा के कार्यकाल में हुए अवैध खनन को जिम्मेदार बताया। कहा कि अवैध खनन के कारण मालन नदी, खोह नदी के पुल ढह गए है। आपदा के चलते कई पुलिया ढह गई है। कई मकान आपदा की भेंट चढ़ चुकें है। मालन नदी में बना वैकल्पिक काजवे भी पानी के बहाव में बह गया है। उन्होंने कहा कि आनन-फानन में आपदा के कार्यो को करवाया जा रहा है। आपदा के कार्यो में जनता के पैसों की बंदर बांट की जा रही है। मालन नदी पर काजवे बनाने के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की राय नहीं ली गई है। जिससे काजवे एक ही बारिश में आपदा की भेंट चढ़ गया। उन्होंने कण्वाश्रम मोटर मार्ग की स्थिति को सुधारे जाने की मांग की है। कहा कि कण्वाश्रम मोटर मार्ग ही वर्तमान में एक मात्र विकल्प है। जिसे सुधारे जाने की जरूरत है। उन्होंने प्रदेश में खराब स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में झोलाछाप डाक्टरों के भरोसे ही स्वास्थ्य सेवाए चल रही है। अग्निवीर योजना को भी युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने वाली योजना बताया। उन्होंने प्रदेश सरकार से आपदा प्रभावितों की सुध लेने, बेधर लोगों का पुर्नवास करने, जान माल की क्षति की परिपूर्ति करने की मांग की है। इस मौके पर कांग्रेस नेता मदन सिंह गुंसाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!