कांग्रेस ने पदयात्रा निकाल मनाया राज्य स्थापना दिवस

Spread the love

चम्पावत। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाल अपने कार्यकाल के विकास कार्यों को जनता के समक्ष रखा। कहा कि 2022 में सरकार आने के बाद पूरा प्रदेश एक बार फिर विकास की नई बुलंदियां पकड़ेगा।
पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय खर्कवाल गार्डन से टनकपुर बाजार होते हुए आरटीओ सड़क से पद यात्रा निकाली जो अंतिम में पार्टी कार्यालय में समाप्त हुई। पद यात्रा समापन के बाद पूर्व विधायक ने कहा कि जिस उम्मीद और लक्ष्य के साथ उत्तराखंड बनाया गया था उस पर कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में बेहतर कार्य किए। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार विकास कार्यों को गति देने में पूरी तरह फ्लप रही। कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में सरकार बनते ही कांग्रेस प्रदेश की दशा को सुधारने का काम करेगी। यहां कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी, यूथ नगर अध्यक्ष नीरज मिश्रा, रूपेश सक्सेना, अशोक मुरारी, अमित खन्ना, ईशु अग्रवाल, देवेंद्र सिंह, नरेश सकारी, कमल पंत समेत अन्य लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *