शहीदों के सपनों का राज्य बनना बाकीरू कन्नौजिया

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड राज्य के 22वें स्थापना दिवस पर महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय कन्नौजिया ने शहीद स्मारक स्थल पहुंचकर राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्घांजलि दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य को बने 21 साल हो गए हैं, लेकिन जिन लोगों ने अलग राज्य बनवाने के संघर्ष में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया, उन शहीदों के सपनों का राज्य बनना बाकी है। वह तभी बनेगा, जब हम धर्म, जाति और क्षेत्र की राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश के आखिरी व्यक्ति के जीवन में सुधार के लिए संघर्ष करेंगे। जब पहाड़ से पलायन बंद होगा। जब कोई प्रसूता इलाज के अभाव में सड़क पर दम नहीं तोड़ेगी। जब प्रदेश से बेरोजगारी और भ्रष्टाचार मिटेगा। कनौजिया ने कहा कि यह राज्य बहुत संघर्षों से बना है। इसे नफरत की राजनीति और कुशासन से बचना सभी प्रदेशवासियों की जिम्मेदार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *