उक्रांद गैरसैंण में मनाएगा राज्य स्थापना दिवस

Spread the love

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड क्रान्ति दल ने सरकार पर पर्वतीय क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्रियों की अदला बदली कर जनता पर आर्थिक बोझ डालने वाली भाजपा सरकार का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। भाजपा ने पर्वतीय क्षेत्र की पूरी तरह से अनेदखी की है। पहाड़ से जीतकर गए विधायक अब चुनाव को नजदीक देखते हुए फिर से पहाड़ो की ओर रुख कर रहे है जबकि पिछले 4 साल तक वे क्षेत्रों से गायब रहे। उक्रांद के केंद्रीय प्रवक्ता देवेंद्र चमोली ने कहा कि आज तक राज्य की स्थाई राजधानी घोषित न करना सरकार की पहाड़ विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। केदारनाथ आए देश के प्रधानमंत्री ने विकास के जुमले तो जरुर पड़े पर प्रदेश की राजधानी गैरसैंण के लिये एक शब्द भी नहीं कहा। कहा कि उत्तराखंड क्रान्ति दल गैरसैंण स्थाई राजधानी बनाने के लिए तसंकल्प है। 9 नवम्वर को राज्य का स्थापना दिवस उक्रांद गैरसैंण में मनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *