समस्याओं के निस्तारण को राजकीय वाहन चालक आंदोलन करेंगे

Spread the love

नैनीताल। राजकीय वाहन चालक महासंघ की ओर से विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन किया गया। इस दौरान निर्णय लिया गया, कि आगामी 11 फरवरी को संघ कार्यालय नैनीताल में बैठक आयोजित कर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। महासंघ के जिलाध्यक्ष हीरासिंह रावत व महामंत्री मोहनसिंह नयाल ने बताया कि महासंघ की मुख्य मांग 15 साल पुराने वाहनों को निष्प्रयोज्य घोषित कर नए वाहन क्रय करने, यात्रा भत्ता का भुगतान 3 माह के भीतर करने, योग्य वाहन चालकों को मिनिस्ट्रीयल संवर्ग में पदोन्नति देने समेत आदि हैं। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर पिछले लंबे समय से कार्मिक आंदोलित हैं। लेकिन उनकी मांगों पर संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। अब बैठक आयोजित कर वृहद आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *