महावीर चक्र विजेता डेसमंड ई-हेड की प्रतिमा का हुआ अनावरण

Spread the love

धूमधाम से मनाया गया हेरिडेज एकेडमी का वार्षिकात्सव
छात्रों की रंगारंग प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का का मन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: हेड हेरिटेज एकेडमी का 11वां वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति व नाटिका ने दर्शकों का मन मोह लिया। सम्राट अशोक पर हुई नाटिका को दर्शकों ने खूब सराहा। इस दौरान एकेडमी परिसर में गढ़वाल के एकमात्र महावीर चक्रविजेता बिग्रेडियर डेसमंड ई-हेड की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
पुराना सिद्धबली मार्ग स्थित हेड हेरिटेज एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने ब्रिगेडियर ई-हेड की प्रतिमा का अनावर कर किया। उन्होंने विद्यालय के कार्यो की प्रशंसा की। साथ ही विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल व अन्य प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग करना चाहिए। इससे उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का बेहतर मौका मिलता है। प्रधानाचार्य डा.रूपमाला ने विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने की सीख दी। कहा कि हमें अपना लक्ष्य तय कर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने वाले विद्यार्थियों को जीवन में अवश्य सफलता मिलती है। इस दौरान उन्होंने ब्रिगेडियर डेसमंड ई-हेड के इतिहास के बारे में भी बताया कहा कि ब्रिगेडियर डेसमंड गढ़वाल के एकमात्र महावीर चक्रविजेता है। उन्हें 1965 के भारत-पाक युद्ध का हीरो भी कहा जाता है। कार्यक्रम में ब्रिगेडियर हेड के पुत्र कर्नल माइकल हेड व नर्मन हेड भी मौजूद रहे। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने सम्राट अशोक के जीवन के साथ ही अन्य नाटकों की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस मौके पर मेजर जनरल एसएस अहलावत, उपजिलाधिारी प्रमोद कुमार, नगर आयुक्त किशन सिंह नेगी, मो.अय्याजुद्दीन, भुवनेश खर्कवाल, वीरेन्द्र रावत, सुमन कोटनाला, अनिता आर्य, पूनम खंतवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *