कैमिकल युक्त रंगों से रहें दूर, अबीर-गुलाल से खेले होली

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : होली पर रंगों का चुनाव बड़ी सोच-समझकर करना चाहिए। कैमिकल युक्त रंग हमारी त्वचा के लिए काफी नुकसानदायक होते हैं। दरअसल, कुछ वर्ष पूर्व तक शहर में कैमिकल युक्त रंगों की बिक्री भी अधिक होती थी। लेकिन, अब लोग भी जागरूक हुए और अधिकांश व्यापारी अबीर-गुलाल ही बेच रहे है। होली को बेहतर तरीके से मनाने के लिए केवल हर्बल रंगों का ही उपयोग करें।
शुक्रवार को रंगपर्व होली के मौके पर लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाएंगे। बाजार में अबीर-गुलाल के साथ ही ऐसे रंगों की बिक्री भी हो रही है, जो सेहत के लिए घातक हो सकते हैं। दरअसल, हानिकारक रसायन मिले इन रंगों से भले ही रंग गहरा चढ़ता हो। युवा वर्ग अपने साथी को गहरा रंग लगाने की मंशा के साथ इन रंगों की खरीद कर रहे हैं। लेकिन, इस बात से अनजान हैं कि कैमिकल युक्त रंगों का प्रयोग घातक हो सकता है। ऐसे में यदि घर पर ही प्राकृतिक रंग तैयार कर दिए जाएं तो चेहरे के बदरंग होने का खतरा खत्म हो जाएगा। या फिर बाजार से अबीर-गुलाल खरीदकर ही होली का पर्व मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *