रोमांटिक फिल्म विद लव की स्ट्रीमिंग डेट आई सामने, नेटफ्लिक्स 6 मार्च से होगी स्ट्रीमिंग

Spread the love

डायरेक्टर माधन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘विद लव अपनी डिजिटल रिलीज के साथ चर्चा में बनी हुई है. फिल्म में अबिशन जीविंथ लीड रोल में हैं और उनके साथ अनस्वरा राजन भी हैं. दोनों की केमिस्ट्री और फिल्म की रोमांटिक कहानी दर्शकों को बहुत पसंद आई है.
थिएटर में ठीक-ठाक प्रदर्शन के बाद अब ये जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली हैं. पहले ही बताया गया था कि नेटफ्लिक्स ने पोस्ट-थिएटरल स्ट्रीमिंग राइट्स खरीदे हैं, लेकिन अभी तक फिल्म की डिजिटल रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 6 मार्च, 2026 से स्ट्रीमिंग पर आ सकती है और ये तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषा में देखने को मिलेगी.फिल्म ‘विद लव एक तमिल रोमांटिक कॉमेडी है, जो सत्या (अबिशन जीविंथ) और मोनिशा (अनस्वरा राजन) की कहानी पर आधारित है. कहानी शुरू होती है जब दोनों एक ब्लाइंड डेट पर मिलते हैं. अपने-अपने पुराने स्कूल क्रश को खोजने और अपनी भावनाओं का इज़हार करने की इस ट्रिप के दौरान, सत्या और मोनिशा के बीच प्यार पनपने लगता है. फिल्म में नॉस्टैल्जिया, ह्यूमर और रोमांस का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है, जो दर्शकों को आखिरी तक बांधे रखता है.
फिल्म ‘विद लव ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 20वें दिन तक फिल्म ने भारत में 27.7 करोड़ रुपये की कमाई की और तमिल में 25.1 करोड़, तेलुगु में 2.6 करोड. वहीं, विदेशों में 3.5 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म की ग्लोबल ग्रॉस 36 करोड़ रुपये हो गई है, हांलाकि फिल्म अब तक कोई बड़ा रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *