नियम तोड़े तो होगी सख्त कार्रवाईरू एसएसपी

Spread the love

नैनीताल। नवनियुक्त एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने जिले में प्रभावी और पारदर्शी पुलिस व्यवस्था लागू करने की बात कही है। इस बीच उन्होंने बढ़ती नशाखोरी और यातायात नियमों के उल्लंघन पर तेवर दिखाते हुए कहा, अच्छा होगा अभिभावक स्वयं बच्चों को गलत दिशा में जाने से रोके अन्यथा पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। समाज में पुलिस की साफ छवि बनाना, शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था बनाने के साथ ही पर्यटन नक्शे और पुलिसिंग में नैनीताल का नाम शीर्ष पर रहे उनकी प्राथमिकता में रहेगा। शनिवार को नवनियुक्त एसएसपी मीणा ने पत्रकार वार्ता की। इस बीच उन्होंने कहा, पुलिस जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए समाज में साफ सुधरी छवि बनाए इस पर विशेष रूप से कार्य किया जाएगा। नैनीताल में गंभीर होती जाम और अतिक्रमण की समस्या का भी निस्तारण किया जाएगा। यहां बेहतर कानून व्यवस्था स्थापित की जाएगी। साथ ही इस तरह से कार्य किया जाएगा कि समाज के किसी भी वर्ग का हित प्रभावित न हो। उन्होंने साइबर अपराध व नशाखोरी को बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि यदि पब्लिक इसकी रोकथाम को ईमानदारी से पहल करे तो पुलिस प्रतिबद्घता के साथ इस पर लगाम लगा सकेगी। उन्होंने एनटीपीएस के मामलों में कमजोर पैरवी के कारण न्यायालयों से टूट रहे आरोपितों को सख्त सजा दिलाने के लिए और बेहतर जांच की बात कही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *