उत्तराखंड

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान चलाने का आह्वान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

ाषिकेश। उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल ने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान चलाने का आह्वान किया है। उन्होंने राज्य में नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशी उतारने के साथ हरिद्वार लोकसभा सीट भी सपा के ही खाते में रखने के लिए ‘इंडिया गठबंधन पर पैरवी की बात भी कही। बाढ़ राहत और सुरक्षा में सूबे की डबल इंजन सरकार को उन्होंने फेल बताया है। प्रेस क्लब में शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि राज्य में संगठन की मजबूती के लिए अभी तक के प्रयास नाकाफी रहे हैं, जिसके चलते शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश में संगठन की मजबूती और विस्तार का जिम्मा उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाकर दिया है। कहा कि वह राज्य के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों तक पहुंच रहे हैं। लोगों को सपा की रीति-नीतियों से अवगत कराकर उनसे समर्थन का आग्रह भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार में आमजन नीतियों और तानाशाही से त्रस्त है। प्रदेश में पहले नगर निकाय और फिर लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को शिकस्त देकर सबक देने के लिए तैयारी बैठी है। बताया कि लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी जल्द उत्तराखंड का आएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने वार्ता के दौरानाषिकेश का नगर अध्यक्ष गंगा शरण यादव को मनोनीत किया। वार्ता में प्रदेश सचिव राजपाल यादव, उपाध्यक्ष हेमा बोहरा, देहरादून जिले की महिला इकाई अध्यक्ष ज्योत्सना रावत, मधु तारा राजपूत, सतेंद्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!