विधायक और सीडीओ के आश्वासन के बाद धरना स्थगित

Spread the love

चमोली। गैरसैंण तहसील में 13 दिसंबर से क्षेत्र की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा धरना विधायक अनिल नौटियाल और सीडीओ के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया है। वहीं आंदोलनकारियों का कहना है कि यदि तय समय में मांगों पर कार्यवाही न हुई तो आगामी 5 जनवरी से आमरण अनशन किया जायेगा। पूर्व राज्य मंत्री एवं उद्योग व्यापार मंडल के गढ़वाल प्रभारी सुरेश बिष्ट ने कहा कि गैरसैंण की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष हरि ष्ण भट्ट, प्रधान संघ अध्यक्ष पान सिंह नेगी, जिपंस अवतार पुण्डीर, रामगंगा टैक्सी यूनियन अध्यक्ष दान सिंह नेगी, ममंदल अध्यक्ष राधा बिष्ट, क्षेपंस विरेन्द्र लाल, कुंदन मेहरा, प्रधान गोवर्धन प्रसाद, बार संघ अध्यक्ष केएस बिष्ट, गैरसैंण स्थाई राजधानी संघर्ष समिति अध्यक्ष नारायण बिष्ट, हुकम सिंह, दान सिंह दानू, दीवान राम, बागेन्द्र लाल, इंद्रा देवी, चंद्रा देवी सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *