उत्तराखंड

काशीपुर और जसपुर विस पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

काशीपुर। उत्तराखंड बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद महेंद्र भट्ट आज 9 अगस्त को पहली बार उधमसिंह नगर जिले की काशीपुर और जसपुर विधानसभा में पहुंचे। दोनों ही जंगहों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस और हरीश रावत पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत को छोड़कर कांग्रेस के सभी पूर्व मुख्यमंत्री बीजेपी के साथ है। हरीश रावत अब कांग्रेस में अकेले रह गए है।
जसपुर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा रैली भी निकाली। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है और वीरों की भूमि में एक भी घर बिना तिरंगे का नहीं रहना चाहिए। सबका सहयोग लेकर ऐसा वातावरण बनाया जाए कि हर परिवार में तिरंगा लगे और एक अच्छा राष्ट्रवादी माहौल देश का बने।
काशीपुर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का जोरदार स्वागत किया है। यहां उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान को बल देते हुए हर घर तक तिरंगा पहुंचाने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की। काशीपुर में उन्होंने रैली भी निकाली, इस दौरान बीजेपी नेता दीपक बाली और संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हस्पिटल के संचालक मुकेश चावला ने संयुक्त रूप से प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को चांदी का मुकुट और तलवार भेंट की। इसके बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा किसी पार्टी की विशेष की नहीं, बल्कि देश की यात्रा है। हर दल को इसमें अपनी सहभागिता निभानी है। उन्होंने कांग्रेस के तिरंगा यात्रा का भी स्वागत किया है। वहीं महंगाई को मुद्दे पर उन्होंने अपनी सरकार को बचाव करते हुए कहा कि अन्य देशों की तुलना में हमारे देश में तो कोई भी महंगाई नहीं है। महंगाई के मामले में विश्व के अन्य देशों की तुलना करने पर पता चलेगा कि भारत उनसे कितना अच्छी स्थिति में खड़ा है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसीलिए वो सिर्फ महंगाई की बात कर रही है और जनता के उस मुद्दे को नकार दिया है। हरीश रावत को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि वो अपनी ही पार्टी में अलग-थलग पड़ गये हैं। कांग्रेस के सभी पूर्व मुख्यमंत्री आज बीजेपी के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!