चुनाव की मांग को एकजुट हुए छात्र संगठन

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि में छात्र संघ चुनाव कराए जाने को लेकर सभी छात्र संगठन लामबंद हो गए हैं। गुरूवार को एबीवीपी, आर्यन, जय हो, आइसा आदि छात्र संगठनों ने मिलकर विवि प्रशासनिक भवन परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब तीन घंटे से अधिक समय तक आक्रोश छात्रों ने प्रशासनिक भवन के अंदर-बाहर आवाजाही रोके रखी। जिससे शिक्षकों-कर्मचारियों सहित विवि में जरूरी काम से आए लोगों को भारी दिक्कतों से होकर गुजरना पड़ा। छात्र ने चेतावनी दी कि यदि विवि प्रशासन ने उनकी मांग पर अमल नहीं किया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।
प्रशासनिक भवन परिसर में धरना प्रदर्शन के दौरान हुई सभा में एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ऋतांशु कंडारी, प्रदेश सहमंत्री संदीप राणा, जय हो ग्रुप के आयुष मियां, निवर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष अंकित रावत, आर्यन छात्र संगठन के रामप्रकाश, देवकांत देवराड़ी, छात्रम संगठन के अनमोल भंडारी, सुजीत गैरोला, आइसा की शिवानी पांडे ने कहा कि विवि की छात्र संघ चुनाव न कराने की मांश छात्रों की आवाज को दबाना है। कहा सभी छात्र संगठन इसका पुरजोर विरोध करते हैं। उन्होंने एक स्वर में कहा कि यदि एक दिसंबर से पहले इस मामले में ठोस निर्णय नहीं हुआ तो उन्हें दीक्षांत समारोह के विरोध को विवश होना पड़ेगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी विवि प्रशासन की होगी। इस मौके पर ऋषभ रावत, पृथ्वी राणा, अमन पंत, सम्राट राणा, सुधांशु थपलियाल, कैवल्य जखमोला, पुनीत अग्रवाल, ऋषभ बिष्ट, निकिता रावतव, अंकत पुंडीर, राहुल सोनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *