जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार की छात्रा संतोषी का चयन आल इंडिया योगासन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। छात्रा की इस सफलता पर शिक्षकों व अभिभावकों ने खुशी व्यक्त की है।
महाविद्यालय के क्रीडा प्रभारी डा. हीरा सिंह डुंगरियाल ने बताया कि छात्रा संतोषी ने महाविद्यालय के साथ ही खेत्र का नाम रोशन किया है। आल इंडिया योगासन प्रतियोगिता वेल्स इंस्टिट्यूट आफ साइंस चेन्नई में होगी। छात्रा पूर्व में भी आल इंडिया योगासन प्रतियोगिता भुवनेश्वर में भी प्रतिभाग कर चुकी है। महाविद्यालय क्रीड़ा प्रभारी डा. हीरा सिंह डुंगरियाल ने बताया कि महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं कई प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन कर चुके हैं। छात्रा की इस सफलता पर प्राचार्य डा. डीएस नेगी सहित अन्य शिक्षकों ने खुशी व्यक्त की है।