छात्र संघ ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रदेश में लगातार बढ़ रहे महिला अपराधों के खिलाफ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र संघ पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। कहा कि प्रदेश में अपराध किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सोमवार को पदाधिकारी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रवेश द्वार पर एकत्रित हुए। छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल व पूर्व अध्यक्ष अंकुश घिल्डियाल के नेतृत्व में छात्रों ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। कहा कि आए दिन प्रदेश में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है, जो राज्य में लचर कानून व्यवस्था का प्रतीक है। कहा कि अपराधियों में कानून का डर नहीं है। हाल ही में रानीखेत में एक नाबालिक के साथ एक भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं एक अन्य भाजपा नेता द्वारा नौकरी के नाम पर महिला से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इस मौके पर धीरज ठाकुर, रानी, सानिया, अभिलाषा, रोहित, वंश, रोहित, तरूण जोशी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *