छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ

जयन्त प्रतिनिधि :
पौड़ी : राठ महाविद्यालय पैठाणी में छात्रा-छात्राओं ने नशे से दूर रहने और और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से ऑनलाइन प्रमाणपत्र भी दिए गए। इससे पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य डा. जितेंद्र कुमार नेगी ने छात्रों को शपथ लेने की अपील की थी। ग्रीष्मकालीन अवकाश होने के बाद भी करीब 500 से अधिक छात्रों ने नशे के विरोध में ऑनलाइन प्रमाण पत्र प्राप्त कर नशे से दूर रहने का संकल्प दोहराया। महाविद्यालय के एंटी ड्रग सेल के नोडल अधिकारी डा. देव कृष्ण ने बताया कि करीब 1000 से अधिक युवा छात्र पहले ही नशे के खिलाफ संकल्प पत्र भर चुके हैं। जिन्होंने नशे के खिलाफ वातावरण तैयार करने की प्रतिज्ञा ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *