सेमेस्टर में देरी होने पर छात्र छात्राओं ने नाराजगी जताई

Spread the love

 

चम्पावत। बीएससी, बीए और बीकम के सेमेस्टर में देरी होने पर छात्र छात्राओं ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कुलपति को ज्ञापन भेज सेमेस्टर सुचारू करने की मांग की है। ऐसा नहीं किए जाने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।
चम्पावत पीजी कलेज में अध्ययरत विद्यार्थियों पारस सुतेड़ी, अखिलेश कुमार, शिवानी गोस्वामी, पारस मुरारी, अजय शर्मा, मनोज कुमार, अमित नरियाल, आयुष महर, हिमानी गहतोड़ी आदि का कहना है कि कुमाऊं विश्व विद्यालय में बीएससी, बीए, बीकम के थर्ड सेमेस्टर दिसंबर में पूरे हो जाने थे। ऐसे ही चौथा सेमेस्टर जून अंत में पूरा होना चाहिए था। लेकिन वर्तमान में तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा ही पूरी नहीं हो सकी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *