उत्तराखंड

सौतेली मां और और सौतेली बहनों पर जानलेवा हमले का आरोप

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

काशीपुर। एक युवक ने अपनी सौतेली मां तथा बहनों पर कुल्हाड़ी से उसके सिर पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए सीओ को तहरीर दी है। सीओ ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। ग्राम महोली जंगल निवासी बिशन सिंह बुधवार को घायलावस्था में सीओ कार्यालय पहुंचा। उसने सीओ वंदना वर्मा को बताया कि उसकी सौतेली मां और और दो सौतेली बहनों ने उस पर जानलेवा हमला किया है। बिशन सिंह ने ये आरोप लगाया कि उसकी मां और दोनों बहनों ने कुल्हाड़ी से पहले उसके सिर और पेट पर वार किये। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। हमले के बीच जान बचाकर वह घर से बाहर निकल गया। इस कारण उसकी जान बच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!