शिक्षा सदन के छात्रों ने मसूरी का शैक्षिक भ्रमण किया

Spread the love

उत्तरकाशी। बाल शिक्षा सदन स्कूल के छात्रों का शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने मसूरी सहित शक्तिपीठ मां सुरकण्डा देवी के धार्मिक स्थल का भ्रमण किया। मंगलवार को स्कूल परिसर से छात्रों के शैक्षिक भ्रमण को प्रबंधक उषा थपलियाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कामेश शाह के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण के दौरान कैम्पटी फल, मसूरी के मुख्य पर्यटक स्थल सहित शक्तिपीठ माँ सुरकण्डा देवी मंदिर का भ्रमण किया। छात्रों ने माँ के शक्तिपीठ पौराणिक मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की विधि और मंदिरों के इतिहास के बारे में जानने का प्रयास किया। शैक्षिक भ्रमण के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य शाह ने बताया कि वर्तमान समय में शिक्षा मंदिर एक मात्र ऐसा माध्यम रह गया है, जहां बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाते हुए उन्हें विभिन्न विचार धाराओं से जोड़ा जाता है। स्कूल प्रबंधक उषा का प्रयास है कि बच्चों को शिक्षा के साथ ही बड़ो का आदर सत्कार, धार्मिक संस्कारों से अवगत कराया जाए। इससे बच्चों में प्रबुद्घ नागरिक बनने की नीव छोटी कक्षाओं से रखी जा सके। शैक्षिक भ्रमण में छात्रों के साथ विजय कुमार, वीरेश कुमार, निरिश नौटियाल, विपिन रावत, नीतिका रावत, मुस्कान, दीपिका डोभाल, ष्ण बधानी, पूनम राणा, मधुबाला, रंजन आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *