उत्तराखंड

सांसद ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

उत्तरकाशी। जल विद्युत निगम के अतिथि गृह चिनालीसौड़ में भारतीय जनता पार्टी यमुनोत्री विधानसभा की बैठक एवं कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में टिहरी लोकसभा सांसद माला राजलक्ष्मी शाह ने भी शिरकत किया और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना। बैठक में कार्यकर्ताओं ने सांसद के समक्ष अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं। सांसद ने समस्याओं का अपने स्तर से निराकरण करवाने का आश्वासन कार्यकर्ताओं को दिया। वहीं बैठक में 2024 लोकसभा चुनाव को मध्यनजर रखते हुए कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरा। सांसद शाह ने भाजपा पदाधिकारियों को पुराने कार्यकर्ताओं के सम्मान करने को कहा। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए काम करने पर विशेष जोर दिया। वहीं जिला अध्यक्ष सत्येंद्र राणा ने सभी मंडल के प्रभारी बूथ अध्यक्षों, पन्ना प्रमुखों से सत्यापन करने को कहा। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, अनुसूचित मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री ड स्वराज विद्वान, पूर्व राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल, चंडी प्रसाद बेलवाल, नगर मंडल अध्यक्ष चौन सिंह महर, ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष सोबेंद्र बिष्ट, मनोज सिलवाल, मीनाक्षी रौंटा, जयप्रकाश रावत, शैलेंद्र कोहली, शीशपालचंद रमोला, पूनम रमोला, अतोल रावत, ड विजय बडोनी, दुर्गेश सिलवाल आदि थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!