छात्राओं की प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शकों का मन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बल्ली का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सोमवार को विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट, समाजसेवी जगदीश प्रसाद बेबनी, खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमर चंद व जगदीश प्रसाद बेबनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। विधायक रेनू बिष्ट ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। अभिभावक अधिक से अधिक अपने बच्चों का सरकारी विद्यालय में प्रवेश करवाएं, इसके लिए अभियान चलाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य युगजीत सेमवाल ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। हरीश भारती व बिजेंद्र तोमर ने विद्यालय के मांग पत्र का वाचन किया। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी सहित हिंदी गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी। गढ़वाली गीतों पर दी गई छात्राओं की प्रस्तुति को दर्शकों ने सबसे अधिक सराहा। कार्यक्रम में मुख्य संयोजक की भूमिका चौंडली के प्रधान सुनील नेगी ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन मधुसूदन कुकरेती व हरीश भारती ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *