नरेन्द्रनगर में छात्रों ने निकाली मतदान जागरुकता रैली

Spread the love

नई नई टिहरी। राजकीय महाविद्यालय नरेन्द्रनगर की एनएसएस इकाई की ओर से नरेन्द्रनगर शहर में मतदान जागरूकता रैली निकाली गई। कलेज के छात्रों ने कविता, पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया। मतदान जागरुकता रैली का शुभारंभ कलेज के प्रभारी प्राचार्य ड़ उमेश चन्द मैठाणी ने करते हुये कहा कि मतदान हम सभी का अधिकार है, हमें अपना मत का प्रयोग जरुर करना चाहिए। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी ड़ संजय कुमार छात्रों को मतदान शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत जितने अधिकार हमें मिले हैं किसी अन्य देश के नागरिकों को नहीं मिले हैं। इसलिए सभी व्यस्क व्यक्तिओं को मतदान के लिए प्रेरित करें। जिनकी आयु एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूरे हो रही है, वह अपना मतदाता पहचान पत्र अवश्य बनवाएं। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कबुल सिंह नेगी ने छात्र-छात्राओं को मतदान से जुड़ी जानकारी दी। तहसील नरेन्द्रनगर के विनोद सेमवाल, टीका राम रतूड़ी, यशपाल पुंडीर ने छात्रों से मतदाता पहचान पत्र बनाने हेतु फर्म-6 भरवाए। मौके पर ड़ संजय महर, ड़ राजपाल सिंह रावत, सुधा रानी, शैलजा रावत, चन्दा नौटियाल, ईरा सिंह, रश्मि उनियाल, हिमांशु जोशी, विक्रम सिंह बर्त्वाल, नताशा, विजय प्रकाश, चेतन भट्ट, संतोष कुमार, सोनी तिलारा, ड़ सोनिया गंभीर, महावीर रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *