हिन्दी दिवस : 477 छात्रों को बांटी अध्ययन सामग्री

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र सिंह राणा ने भोले महाराज एवं माता मंगला के सहयोग से राइंका द्वारीखाल में 22 स्कूलों के 477 विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री बांटी। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह शुरू से ही शिक्षा के प्राति जागरूक रहे हैं। गत वर्ष 1500 बच्चों को गोद लिया था।
बुधवार को माता मंगला एवं भोले महाराज के सहयोग से ब्लाक में छात्र छात्राओं को अध्ययन सामग्री का वितरण किया जाएगा। सिंराई जमेली केंद्र के जूहास्कूल में 175 छात्र-छात्राओं को 897 अध्ययन सामग्री वितरित की गई। प्रधानाचार्य राइंका द्वारीखाल रमाकांत डबराल ने प्रमुख का आभार व्यक्त करते हुए इस ब्लाक के शिक्षको को पूर्व में भी सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं को अध्ययन सामग्री वितरण की जा रही है। ब्लाक के लिए एक मिशाल कायम की है। राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल, प्रधानाध्यापिका मधु जोशी ने प्रमुख का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राइंका द्वारीखाल प्रधानाचार्य रमाकांत डबराल, जिला पंचायत सदस्य कुलभूषण, क्षेत्र पंचायत सदस्य व अभिभावक संघ अध्यक्ष राजमोहन सिंह नेगी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *