कोटद्वार-पौड़ी

सांसद गढ़वाल का नाम एशिया बुक रिकॉर्ड में दर्ज, कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पूर्व सीएम व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत का नाम एशिया बुक रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। संस्था ने उन्हें दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया है। पूर्व सीएम को राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। गढ़वाल सांसद को सम्मानित किए जाने पर पौड़ी में उनके सर्मथकों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने नई दिल्ली के फोर्ट प्रेक्षागृह में आयोजित फॉर्थ वल्र्ड रिकॉर्ड होल्डर मीट में शिरकत की। इस दौरान पूर्व सीएम रावत को वर्ष 2023 के लिए राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय योगदान दिए जाने पर एशिया बुक रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने पर सम्मानित किया गया। एशिया बुक रिकॉर्ड संस्था की ओर से उन्हें सम्मानित किए जाने से मंडल मुख्यालय पौड़ी में उसके सर्मथक व भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी खुशी है। पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम ने कहा कि पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत छात्र जीवन से ही जन सरोकारों के प्रति सर्मपित हो गए थे। अभाविप, आरएसएस, भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में अहम योगदान दिया। उन्होंने कहा उत्तराखंड आंदोलन में भी उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही है। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष व ग्राम प्रधान बैंग्वाड़ी मधु खुगशाल ने कहा कि तीरथ सिंह रावत का संपूर्ण जीवन संघर्ष, जन सरोकार व जनहित से ओत-प्रोत रहा है। गढ़वाल सांसद को सम्मान मिलने पर भाजपा जिला महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल, सांसद प्रतिनिधि धर्मवीर सिंह रावत, नगर मंडल अध्यक्ष क्रांति किशोर नेगी, महामंत्री अनूप देवरानी, जिला उपाध्यक्ष सुमनलता ध्यानी ने खुशी जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!