एमबीबीएस छात्रों की फीस घटाए सरकार : युकां

Spread the love

देहरादून। फीस घटाने की मांग को लेकर चल रहे एमबीबीएस छात्रों के आंदोलन को कई सियासी एवं सामाजिक संगठनों का समर्थन मिला है। गुरुवार को यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी उनके समर्थन में डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। जिसमें छात्रों की फीस अन्य राज्यों की भांति कम किये जाने की मांग उठाई गई। प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप चमोली ने कहा कि प्रदेश में एमबीबीएस और अन्य मेडिकल कोर्सों में फीस अन्य राज्यों के मुकाबले आठ गुना महंगी है। जिसके चलते गरीब वर्ग के छात्र मेडिकल शिक्षा नहीं हासिल कर पा रहे हैं। छात्र फीस कम कराने को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। राज्यपाल से मांग की गई कि वह सरकार को इस मामले में निर्देशित करे। ताकि गरीब का बच्चा डाक्टर बन सके और प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो सके। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता नवनीत कुकरेती, आयुष सेमवाल, सचिव बलजीत सिंह, शिवम कुमार, अभय कत्यूरा, रोहित कर्णवाल, प्रिंस शर्मा, कुलदीप नौटियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *