उत्तराखंड

कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन के टिप्स दिए

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा कि भाजपा के लिए देश सर्वोपरि है और भाजपा का कार्यकर्ता जनता की सेवा पर विश्वास रखता है। कोविड काल में कार्यकर्ताओं ने हर जरूरतमंद की सेवा की है। यह बात गुरुवार को उन्होंने कुम्हारमंडी बूथ पर हुई बैठक में कही। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब लोग घरों से बाहर आने से भी डर रहे थे, ऐसे समय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों की मदद की है। विधायक हरबंस कपूर ने कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए बूथ मजबूत होना जरूरी है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता ने कहा कि चाहे राष्ट्रीय अध्यक्ष हो या फिर महामंत्री संगठन हमारे यहां वरिष्ठ पदाधिकारियों का बूथ इकाई तक समन्वय रहता है। पार्टी में हर कार्यकर्ता को पूरा सम्मान मिलता है और मेहनत का परिणाम जरूर मिलता है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, महामंत्री सतेंद्र नेगी, सुरेश प्रजापति, ज्योति, सुमन सेवई, कमल प्रजापति, दीवान चंद, ममता गुप्ता, लक्ष्मी राणा, ईश्वर सिंह ठाकुर, कुमकुम प्रजापति, छोटेलाल प्रजापति, पुष्पा यादव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!