क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण को मांगें सुझाव

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। गढवाल पूर्व सैनिक लीग की ओर से क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण को जनता से सुझाव मांगें गए हैं। कहा कि लीग की ओर से समस्याओं के निराकरण को जल्द ही शासन-प्रशासन को पत्र भेजा जाएगा।
शुक्रवार को सैनिक लीग के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त ले.कर्नल बीबी ध्यानी ने की। बैठक में कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने भाग लिया। सदस्यों ने जिला पौड़ी गढ़वाल के अंतर्गत 20 ब्लॉकों के प्रतिनिधियों को वार्षिक जनरल बैठक के आयोजन के संबंध में जानकारी दी। बीबी ध्यानी ने बताया कि बैठक में गौरव सेनानियों की समस्याओं में सुधार के लिए क्षेत्रवासियों से सुझाव मांगें गए हैं। क्षेत्र की समस्याओं को अध्यक्ष द्वारा संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही के लिये सूचित किया जायेगा। जिला बोर्ड केप्रतिनिधि को सप्ताह में एक बार कोटद्वार का दौरा करने को भी कहा गया, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके। साथ ही सीएसडी कैंटीन की सेवाओं में सुधार करने के लिये अधिकारियों को सूचित करने की भी बात कही गई। इस मौके पर सेवानिवृत्त ले.कर्नल बीएस गुसांई, विंग कमांडर बीपीएस रावत, मेजर एमएस नेगी, सूबेदार मेजर डीएस खंतवाल, सूबेदार मेजर दान सिंह नेगी, सूबेदार मेजर देवेंद्र बिष्ट, कै.एसएल भारद्वाज, सूबेदार सचिदानंद शर्मा, सूबेदार गोविंद सिंह नेगी, नायब सूबेदार सुनील रावत उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *