उत्तराखंड भू-कानून के लिए बुद्धिजीवियों के लिए जाएंगे सुझाव

Spread the love

चमोली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में राज्य में सशक्त भू-कानून लागू करने के संबंध में समस्त हितधारकों, हितबद्ध पक्षकारों, काश्तकारों और बुद्धिजीवियों से महत्वपूर्ण सुझाव लिए जाएंगे। उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि इस क्रम में 30 नवंबर 2024 को विकासखंड नंदानगर (घाट) में प्रात: 11 बजे से भूमि विधियों में आवश्यक संशोधन करने हेतु बैठक आहूत की गई है। जबकि 02 दिसंबर 2024 को प्रात: 11 बजे से विकासखंड दशोली सभागार में और 03 दिसंबर को प्रात 11 बजे से विकासखंड सभागार ज्योर्तिमठ में बैठक की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित बुद्विजीवियों एवं गणमान्य नागरिकों से इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया है। (एजेेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *