Uncategorized

सुहागिनों ने किया वट सावित्री पूजन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। सीमांत जनपद में कोरोना संकट के बीच वट सावित्री पूजन की धूम रही। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विवाहित महिलाओं ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा अर्चना कर पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान मंदिरों में सुहागिनों की भीड़ जुटी रही। गुरुवार को जिला मुख्यालय सहित डीडीहाट, गंगोलीहाट, बेरीनाग, कनालीछीना, थल सहित अन्य क्षेत्रों में सुहागिनों ने विधि-विधान से वट सावित्री का पूजन किया। विवाहित महिलाओं ने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखा। सुबह से ही विवाहित महिलाओं का पूजा-अर्चना के लिए पारंपरिक वेष भूषा में मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गया था। जिला मुख्यालय के कालसिन, भूमिया मंदिर पितरौटा, पूल्ड आवास, शिवालय मंदिर सहित अन्य ग्रामीण मंदिरों में महिलाओं की भीड़ जुटी रही। कोरोना संकट के बीच महिलाएं गाइडलाइन का पालन करते हुए मंदिर पहुंचीं और विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद सुहागिनों ने वट वृक्ष पर रक्षा धागा बांध अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद लिया। पुल्ड आवास में पंडित पंकज पांडे ने पूजा संपन्न कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!