सुहागिनों ने रखा करवा चौथ व्रत, लंबी उम्र की कामना

Spread the love

सोलह श्रगार कर महिलाओं ने लिया करवा चौध व्रत
अपने पति की दीर्घायु के लिए ईश्वर से की कामना
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: पति की दीर्घायु की कामना को लेकर सुहागिनों ने करवाचौथ पर निर्जला व्रत रखा। दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को सोलह शृंगार कर महिलाओं ने करवा की पूजा की। रात में चांद को अघ्र्य देकर छलनी से पति का दीदार किया। सुहागिनों ने ईश्वर से अपने पति की दीर्घायु की कामना की।
गुरुवार को अखंड सौभाग्य का पर्व करवा चौथ क्षेत्र में विधि-विधान से मनाया गया। करवा चौथ को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कई महिलाओं ने अपना पूरा दिन भजन कीर्तन में बिताया। रात को करवा पूजन के बाद छलनी से चांद और पति का दीदार किया। इसके बाद सुहागिनों ने पति के हाथ से जल ग्रहण किया। करवा चौथ को लेकर सबसे अधिक उत्साह नव विवाहिताओं में देखने को मिला। पति अपनी पत्नियों को बाजार में खरीदारी करवाते हुए नजर आए। गुरुवार शाम को भी बाजार में पूरी चहल-पहल बनी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *