कोटद्वार-पौड़ी

नगर आयुक्त पर गुस्सा, आज बंद रहेगा कोटद्वार बाजार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नगर आयुक्त की कार्यप्रणाली से नाराज व्यापारियों ने लिया निर्णय
जयन्त प्रतिनधि।
कोटद्वार: नगर आयुक्त की कार्यप्रणाली से नाराज व्यापारियों ने शुक्रवार को बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। कहा कि नगर आयुक्त बेवजह व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। अन्य विभागों के कार्यो के नाम पर भी व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। ऐसे में व्यापारी बाजार बंद करने को मजबूर हो गए हैं।
नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया। बताया कि नगर निगम का गठन जनता के हितों को लेकर किया गया था। लेकिन, पिछले कुछ माह से नगर आयुक्त केवल जनता का उत्पीड़न करने का कार्य कर रहे हैं। हालत यह है कि आयुक्त अपने विभाग के कार्यों को छोड़कर दूसरे विभागों के कार्यों में दखल दे रहे हैं। शहर में बदहाल हो रही सफाई व्यवस्था पर नगर आयुक्त ध्यान नहीं दे रहे हैं। चारों ओर फैल रही गंदगी के कारण आमजन को संक्रामक बीमारियों का खतरा सताने लगा है। सड़क पर घूम रहे आवारा गोवंश संरक्षण के लिए भी नगर निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की। नतीजा गोवंश आए दिन सड़क पर चलने वाले लोगों को घायल कर रहे हैं। कहा कि नगर आयुक्त की कार्यप्रणाली से नाराज व्यापारियों ने शुक्रवार को बाजार पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया है। इसके लिए आमजन से भी सहयोग की अपील की जा रही है। इस मौके पर नगर महामंत्री लाजपत राय भाटिया, प्रदेश संगठन मंत्री अजय अग्रवाल, सुमन कोटनाला, सुधीर बहुगुण, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!