सुहानी नेगी का हुआ उत्तराखंड की टीम में चयन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : काशीरामपुर तल्ला निवासी सुहानी नेगी का अंडर-17 बालिका फुटबाल उत्तराखंड की टीम के लिए चयन हुआ है। बेटी की इस सफलता पर उनके स्वजनों के साथ ही शिक्षकों ने खुशी व्यक्त की है।
राजकीय स्टेडियम के फुटबाल प्रशिक्षक महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कुछ दिन पूर्व 22 सदस्यी टीम के चयन हेतु काशीपुर में 15 दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया था। जिसमें उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी पहुंचे हुए थे। बताया कि राष्ट्रीय स्तर के सभी मुकाबले उत्तराखंड की टीम उदयपुर राजस्थान में खेलेगी। पहला मुकाबला गोवा के साथ, दूसरा मुकाबला लद्दाख व अंतिम मुकाबला कर्नाटका के साथ होगा। फुटबाल कोच सुनील रावत ने बताया कि फुटबाल संघ वीरांगना तीलू रौतेली फुटबाल क्लब का गठन करने जा रहा है। जिसमें प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का बेहतर मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *