कोटद्वार-पौड़ी

दीपावली से पहले वाहनों के लिए खुल जाएगा सुखरो पुल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

दो सितंबर को भारी बारिश के कारण धंस गया था पुल का पिलर
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: कोटद्वार नगर को भाबर से जोड़ने वाले सुखरो पुल को दीपावली से पूर्व वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जायेगा। पिछले माह से चल रहा पिलर मरम्मत कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। लगातार हो रही बारिश के कारण मरम्मत कार्य प्रभावित हो रहा था।
बतातें चलें कि दो सितंबर को भारी बारिश के चलते पुल का एक पिलर दो इंच तक धंस गया था। जिस पर पुलिस, प्रशासन व लोनिवि ने पुल पर वाहनों की आवाजाही को रोकने के साथ ही जेसीबी से नदी की दिशा भी बदल दी थी। विभाग की ओर से विशेषज्ञों की उपस्थिति में पुल का निरीक्षण किया गया था, जिसके बाद नोएडा की एक एजेंसी को मरम्मत कार्य जिम्मा सौंप दिया गया था। लोनिवि अधिशासी अभियंता डी पी सिंह ने बताया कि एजेंसी द्वारा मरम्मत का अधिकांश कार्य पूरा कर लिया गया है। दीपावली से पहले पुल को यातायात के लिए खोल दिया जायेगा।

जल्द मरम्मत कार्य करने की मांग
क्षेत्रीय जनता ने पिछले डेढ़ माह बंद पड़े सुखरो पुल की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है। कहा कि पुल पर यातायात बंद होने से आमनज को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किशनपुरी, दुर्गापुरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बीईएल पुल से होते हुए गुजरना पड़ रहा है। जिसमें काफी समय लग रहा है। जनता के हित को देखते हुए जल्द इस ओर ध्यान दिया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!